एक माह के नवजात और 95 वर्षीय बुजुर्ग का सफल ऑपरेशन
पटना। मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना ने एक बार फिर जटिल चिकित्सा सेवाओं में अपनी दक्षता साबित की है। अस्पताल में हाल ही में एक माह के नवजात शिशु और 95 वर्षीय बुजुर्ग का हाई-रिस्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। दोनों मरीजों की हालत गंभीर थी और जान जाने का खतरा बना हुआ था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलता के साथ अंजाम दिया।
नवजात शिशु की किडनी में रुकावट दूर कर मिली राहत
सारण से आए एक महीने के शिशु को पेशाब में रुकावट और असहनीय दर्द की समस्या थी। वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन ने पर्क्यूटेनियस नेफ्रोस्टॉमी (Percutaneous Nephrostomy) तकनीक से किडनी में पाइप लगाकर तुरंत राहत दिलाई।
डॉ. राजेश ने बताया कि इतने छोटे बच्चे को एनेस्थीसिया देना बेहद जोखिम भरा होता है, लेकिन विशेषज्ञ टीम ने यह चुनौती सफलतापूर्वक पार की। डॉक्टरों के अनुसार, शिशु के बड़े होने पर जन्मजात समस्या को ठीक करने के लिए आगे सर्जरी की जाएगी।
95 वर्षीय बुजुर्ग के बढ़े हुए प्रोस्टेट की सफल सर्जरी
वैसे ही, पटना के एक 95 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को बढ़े हुए प्रोस्टेट (Enlarged Prostate) के कारण पेशाब रुकने की गंभीर समस्या थी। उम्र के कारण एनेस्थीसिया देना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन डॉक्टरों ने लगभग डेढ़ घंटे की सर्जरी कर उन्हें राहत पहुंचाई। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई गई है।
लगातार हाई-रिस्क ऑपरेशन कर रहा है अस्पताल
डॉ. कुमार राजेश रंजन ने बताया कि सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लगातार हाई-रिस्क मामलों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है। हाल ही में एक वर्ष के बच्चे की पेशाब की नली में रुकावट को दूर कर पाइप लगाया गया था।
अस्पताल की निदेशक डॉ. अमृता ने कहा कि जटिल यूरोलॉजी और बाल-चिकित्सा से जुड़े मामलों में हॉस्पिटल लगातार सफल परिणाम दे रहा है।
