सतीश युवा रालोजपा की औरंगाबाद जिला कमिटी के प्रधान महासचिव मनोनीत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने औरंगाबाद निवासी सतीश कुमार को संगठन की औरंगाबाद जिला कमिटी का प्रधान महासचिव मनोनीत किया है।

श्री यादव ने बताया कि सतीश पहले से लोजपा से जुड़े हुए है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिन्स राज जी के प्रति उनकी गहरी आस्था है। सतीश काफी मेहनती एवं पार्टी के प्रति ईमानदारी के साथ काम करते है। इनके मनोनयन से औरंगाबाद जिला के साथ साथ अगल बगल के और जिलों में युवा रालोजपा का संगठन मजबूत होगा। युवा पार्टी के रीढ़ होते है। युवाओं के कंधों पर अहम जिम्मेवारी होती है।

स्व. रामविलास पासवान के विचारो को लेकर उनके सपनो को पूरा करने के लिएयुवा रालोजपा गांव गांव जाकर संगठन का विस्तार करेगी। इनके मनोनयन पर शिवम् सिंह, रालोजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, बच्चा पासवान, कमला सिंह, मोहन सिंह यादव, युवा अध्यक्ष उमेश पासवान, मो. चांद, विक्की एवं अनिल यादव आदि ने बधाई दी है।