146वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए सरदार पटेल

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो )। पटेल विकास मंच द्वारा रविवार को औरंगाबाद जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार स्थित पटेल स्मारक परिसर में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल विकास मंच के अध्यक्ष बृजा सिंह ने की जबकि संचालन उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा साल 2014 में आज ही के दिन शुरुआत की गई थी। देश इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी सरदार बल्लभभाई पटेल की 146 वीं जयंती मना रहा है। सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और 560 देशी रियासतों के भारत में एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे।

पटेल के राष्ट्र को एकजुट करने के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए ही राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने आजादी के बाद देश को राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। राष्ट्रीय एकता ही वह भावना है जो विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, जाति, वेशभूषा, सभ्यता एवं संस्कृति के लोगों को एक सूत्र में पिरोए रखती है। हमारा देश राष्ट्रीय एकता की मिसाल है।कार्यक्रम में पटेल विकास मंच के सचिव अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार पटेल, सह कोषाध्यक्ष राम बाबु, मार्गदर्शक बबन सिंह, नंदकुमार सिंह, राधेश्याम सिंह, अजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नयन सिंह, हरेन्द्र कुमार, ललन कुमार, अशोक सिंह, पंकज पटेल, सूर्यदेव सिंह, कौशल सिंह, रिंकु कुमारी समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।