बिहार भाजपा की नई टीम का सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, माननीय की कर दी छुट्टी, इन्हें मिला जगह

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने 38 सदस्यीय नई प्रदेश कमेटी घोषित कर दी है। नई कमेटी में पुराने महामंत्रियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। डॉ. संजय जायसवाल के समय के महामंत्रियों को इस बार जगह नहीं दी गई। नई कमेटी में शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगरनाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल को महामंत्री बनाया गया है।

पुराने महामंत्री बदले गए

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की टीम में विधान पार्षद देवेश कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी,संजीव चौरसिया,सुशील चौधरी महामंत्री थे। इस बार इनमें से किसी को भी जगह नहीं मिली। सम्राट चौधरी की नई कमेटी में इस बार पांच महामंत्री बनाए हैं।

इस बार नेतृत्व ने किसी सांसद विधायक-विधान पार्षद को प्रदेश कमेटी में जगह नहीं देने का निर्णय लिया था। यही वजह है कि सम्राट चौधरी ने नई कमेटी की जो घोषणा की है, उसमें माननीयों को जगह नहीं मिली।

12 नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में केवल सिद्धार्थ शंभू अपनी कुर्सी बचा पाए। नए उपाध्यक्ष में डा. भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, डॉ राजभूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया और संतोष पाठक 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 12 प्रदेश मंत्री, एक मुख्यालय प्रभारी, दो सह प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष,दो सह-कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। नई कमेटी में कुल 38 नेताओं को जगह दी गई है।