बारिश के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के नावाडीह स्थित बुढ़िया देवी मंदिर में भाजपा नेता अनिल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया।

कहा कि लोगों के सुख शांति और जिले में सुखाड़ और शहर में पेयजल संकट को देखते हुए भगवान शंकर से इन समस्याओं से निजात हेतु वर्षा की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने विधि विधान और मंत्रोचारण के साथ पूजन और हवन किया।

कहा कि आखिरी उम्मीद ईश्वर ही हैं। अतः लोगों ने उन्हें प्रसन्न करने हेतु रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, अयोध्या सिंह, विनोद शर्मा, अविनाश कुमार, मनोज पांडेय, संजय राय, रामानुज पांडेय, गुड्डू प्रसाद, गुलशन कुमार, सचिन कुमार, शुभम कुमार एवं मोनिका कुमारी आदि उपस्थित रहे।