मुंगेर में फिर बवाल, एसपी ऑफिस पर पथराव, पुलिस की कई गाड़ियां फूंकी

मुंगेर। मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित पुलिस फायरिंग में हुई युवक की मौत के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज आक्रोशित लोगों ने मुंगेर एसपी लिपि सिंह के ऑफिस पर जमकर पथराव किया व आसपास लगे बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया। इतना हीं नहीं शहर के कई इलाकों में आक्राेशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ कर उनके गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।

बता दें कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 26 अक्टूबर की रात मुंगेर में पुलिस-पब्लिक के बीच भीड़त हुआ था। लोगाें का आरोप था कि पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने एक मौत की पुष्टी की थी। इस घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिस दुर्गा प्रतिमा के पास बैठे लोगों पर बेदर्दी से पीट रही थी। पुलिस का कहना था कि इस घटना में उनके डेढ़ दर्जन जवान व कुछ अधिकारी घायल हुए हैं।

इस घटना के बाद देश भर में मुंगेर पुलिस की भद्द पीट रही थी। मामले में राजनीतिक रंग भी ले ली है। इस घटना पर सबसे पहले जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने सोशल साइट पर अपनी प्रतिक्रिया देकर देशभर में मामले को पहुंचा दिया। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बिहार के बाहर के भाजपा नेताओं ने भी इस घटना की आलोचना शुरू कर दी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने हीं सरकार के पुलिस को आड़े हाथों ले लिया। इस मसले पर नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार व पुलिस की आलोचना करते हुए मुंगेर के डीएम-एसपी को बलदने व हाईकोर्ट के मॉनिटरिंग में जांच कराने की मांग कर दी।