रालोसपा का जदयू में विलय ऐतिहासिक कदम : अशोक

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के अपनी पार्टी रालोसपा का विलय करते हुए जदयू में शामिल होने को जदयू के वरीय नेता और रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक कदम करार दिया है।

कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सैद्धांतिक राजनीति के आगे सभी लोग नतमस्तक है। उनके कार्यो से प्रभावित हो कर रालोसपा के जदयू में विलय से जदयू बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी और मजबूत ताकत बनेगी।

रालोसपा के जदयू में विलय का जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जदयू के रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, वरिष्ठ जदयू नेता मो.इलियास, जिला उपाध्यक्ष संजय अम्बेडकर, जिला महासचिव विजय विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य उदय कुमार सिंह, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, युवा जदयू के प्रदेश सचिव अभय प्रताप सिंह, मो. ख्वाजा अतीक रजा, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष शोभा चंद्रवंशी, तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल चंद्रवंशी, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव पासवान, महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामजतन राम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कार्तिक शर्मा, सुधीर गुप्ता, गुड्डु यादव, विवेक कुमार सिंह, सरपंच मनोज मेहता, सरपंच प्रतिनिधि राकेश मेहता एवं प्रकाश मेहता आदि ने पुरजोर स्वागत किया है।