औरंगाबाद में रालोजपा का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से किया सांगठनिक मजबूती व एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान लगा देने का आह्वान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद शहर के आइएमए हॉल में बुधवार को राष्ट्रीय लोक जक्शक्ति पार्टी(रालोजपा) की औरंगाबाद जिला कमिटी का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के बिहार प्रभारी पूर्व विधायक अनिल चाौधरी, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह, उपाध्यक्ष महताब आलम एवं युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने की जबकि संचालन युवा रालोजपा के जिलाध्यक्ष उमेश पासवान ने किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारी पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने और विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने के लिए जी जान लगा देने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार जरूरी है। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगो को पार्टी की नीतियों को बताकर उन्हे संगठन से जोड़े। संगठन का मजबूत व विशाल नेटवर्क खड़ा करे। संगठन में सबको सम्मान मिलेगा। संगठन मजबूत होने से ही सबका राजनीतिक सम्मान बढ़ेगा। इसलिए अभी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य संगठन की मजबूती और विस्तार ही है। कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोक दे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल चाौधरी ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। पार्टी के सिद्धांतों को वें गांव गांव तक पहुंचाते है। कहा कि हम कार्यकर्ताओं पर पार्टी को गांव गांव तक पांव पांव लेकर चलने की जिम्मेवारी है। साथ ही हमे स्व. रामविलास पासवान के सपनों और उनके अधूरे कामों को पूरा करना है। हमें चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन मिला है। जो भी लोग इधर उधर बिखरे है, उनको सिलाई कर एक करने का हम सभी काम करेंगे।

वही युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के निर्देश पर पूरे बिहार में संगठन को धारदार बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अरवल, जहानाबाद और गया के बाद औरंगाबाद में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया है। कल सासाराम में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होना है। कहा कि स्व. रामविलास पासवान के विचारो एवं पार्टी के सिद्धांतो को हम सबको छात्रों, युवाओं के बीच एवं गांव गांव तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने घर और गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाए। वही रामजी सिंह, केशव सिंह, अम्बिका प्रसाद बीनूं आदि नेताओ ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर पटना में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित है, जिसकी तैयारी तेज करें। कार्यक्रम में दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिन्नू, प्रधान महासचिव घनश्याम दाहा, अली अनवर, बच्चा प्रसाद, तपेश्वर पासवान, प्रदेश सचिव अभिषेक सिंह, औरंगाबाद जिला प्रभारी अतुल सिंह, सतेन्द्र पासवान, अंकित दुबे, कमला सिंह समेत पार्टी के जिला संगठन, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में नबीनगर से निर्दलीय प्रत्याशी रहे रंजन कुमार सिंह ने अपने दर्जनो समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हे प्रदेश प्रभारी ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की। प्रदेश के नेताओ ने उनका तहें दिल से स्वागत किया। कहा कि रंजन जी के पार्टी में आने से औरंगाबाद में जिला संगठन काफी मजबूत होगा। इस मौके पर रंजन ने कहा कि रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारसएवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज जी में आस्था व्यक्त करते हुए अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। जी जान से पार्टी के लिए काम करुंगा।