17 जून को पटना में होगी रालोजपा की बैठक, दाउदनगर में कार्यकर्ताओं ने शुरू की तैयारी

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 17 जून को पटना के रवींद्र भवन सभागार में रालोजपा एवं दलित सेना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं की बैठक होनी है। बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश पधाधिकारी एवं बिहार के सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस करेंगे तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज होंगे। इसके अलावा बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि पार्टी के सभी सांसद, विधान पार्षद, पूर्व विधायक तथा पूर्व विधान पार्षद प्रमुख रूप से भाग लेंगे।

बैठक में पूरे बिहार में पार्टी संगठन को मजबुत बनाने एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की जाएगी तथा पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत एवं स्वर्गीय रामवलास पासवान के विचारों को गांव-गांव तक कैसे पहुंचाना है, पर चर्चा होगी। श्री यादव ने कहा कि बैठक में औरंगाबाद जिले से जिले के पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता पटना की बैठक में भाग लेंगे तथा सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में निश्चित रूप से भाग लेंगे। कहा कि यह बैठक ऐतिहासिक होगी। इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। कहा कि तैयारी को लेकर जिले में पार्टी के सभी प्रभारी जाकर बैठक करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं तैयारी को सफल बनाने पर बारी-बारी से विचार प्रकट किया। कहा कि खासकर ओबरा प्रखंड के कार्यकर्ता निश्चित रूप से उत्साह के साथ भाग लेंगे। इस मौके पर संजय यादव, सत्येंद्र यादव, दिनेश शर्मा, सोनू साहू, गोविंद यादव, सुरेंद्र पासवान, पासवान एवं पिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।