रालोजपा ही असली लोजपा, हम कर रहे रामविलास पासवान के विचारो को नौजवानों के बीच गांव-गांव तक पहुंचाने का काम : प्रिंस राज

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रिंस राज ने कहा है कि असली लोजपा हमलोग का है और हम बड़े पापा स्व. रामविलास पासवान के विचारो को नौजवानों के बीच गांव-गांव तक पहुंचाने का काम कर रहे है।

श्री राज ने सोमवार को गोह के पहाड़पुर में बाबा चुहरमल की प्रतिमा अनावरण करने जाने के दौरान यहां प्रेसवार्ता में कहा कि अधिकांश कार्यकर्ता हमारे साथ है और यही वजह है कि हमारी पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। हमें चुनावी सफलता भी मिल रही है और हम जितनी तेजी से आगे बढ़ेगे स्व. रामलिास पासवान के विचार भी उतनी ही तेजी से बढ़ेगे। उन्हे माननेवालों की संख्या भी बढ़ेगी। प्रेसवार्ता में युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि रालोजपा का जनाधार पूरे बिहार में बढ़ रहा है। हमलोग हमेशा से युवाओं की लड़ाई लड़ते आ रहे है।

वही महिला रालोजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. स्मिता शर्मा ने कहा कि हमें पूरे बिहार में महिलाओं को सशक्त करना है। इस पर हम लगातार काम कर रहे है। इस दौरान छात्र रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु मुकेश, पार्टी नेता मिंटू यादव, मनीष कुमार, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, बच्चा पासवान, उमेश पासवान, सूबेदार पासवान, दिनेश शर्मा, विकास पासवान, रौशन साहनी, रमेश यादव एवं सत्यंेद्र पासवान आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होने संगठन विस्तार और रामलिास पासवान के विचारों के प्रसार पर बल दिया।