राजद का चुनावी समीक्षा बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा- डॉ सुरेश पासवान
———————————
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश पासवान ने आज नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को नववर्ष की की हार्दिक शुभकामना एवं नेता विरोधी दल चुने जाने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई देते हुए कहा है कि बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के परिणामों के पश्चात् नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के आवास पर राष्ट्रीय जनता दलों के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों/विधायकों के उपस्थिति में चुनाव परिणाम की गहन समीक्षा की गई ।नेता प्रतिपक्ष के द्वारा समीक्षोंपरांत यह कहा गया कि जनमत को धनबल और सरकारी तंत्र जिसमें चुनाव आयोग की भारी सहभागिता के बदौलत परिणाम हासिल किया गया है जो लोकतंत्र संविधान एवं जमहूरियत के लिए बड़ा भारी ख़तरा है।इस परिणाम को जनता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं कर पा रही है इसलिए कि बिहार की महान जनता ने इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में बिहार सरकार के ख़िलाफ़ मतदान किया था।पार्टी के द्वारा यह निर्णय लिया गया की जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर एवं सरकार के जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक ज़ोरदार संघर्ष/आंदोलन के लिए कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं ।
साथ ही आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह हर जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में पार्टी के द्वारा बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा ।