राजद विधायक नीलम देवी व भाजपा की कुसुम देवी ने विधान सभा में लिया शपथ, सीएम समेत ये रहे मौजूद

नवनिर्वाचित बिहार विधान सभा सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी व गोपालगंज से पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी ने आज नवनिर्वाचित विधायक के रूप में बिहार विधान सभा में शपथ लिया। नीलम देवी मोकामा से राजद की टिकट पर व कुसुम देवी गोपालगंज से भाजपा की टिकट पर उप चुनाव में जीत हासिल की हैं।

शपथ लेतीं राजद विधायक नीलम देवी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बिहार विधान सभा के ‘वाचनालय’ में 2 नवनिर्वाचित विधान सभा सदस्य कुसुम देवी एवं नीलम देवी को शपथ दिलायी।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वे, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमां खान, बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)