राजद ने मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज शहर के राजा बीघा स्थित राजद कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कांति सिंह का जन्मदिन मनाया गया।

राजद नेता कैफ खान ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एक दूसरे को खिलाकर जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, पूर्व मुखिया शहजादा शाही, मृत्युजंय यादव, माहिद, बादशाह, जिला पार्षद आसिफ, मो. जहिर, मृत्युजंय यादव, मो. राजा, ईरशाद उर्फ कंमाडो, आमिर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।