बारूण के 16 पंचायतों की मतगणना जारी, चौदहवां परिणाम रिउर से, अशोक कुमार सिंह मुखिया बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण में बारूण प्रखंड के 16 पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना रविवार की सुबह आरंभ होने के बाद से जारी है।

औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही मतगणना में मुखिया पद का चौदहवां परिणाम रिउर पंचायत से आया।

यहां से अशोक कुमार सिंह मुखिया निर्वाचित हुए है। अशोक कुमार सिंह को 1347 को मत मिले। वही सुषमा कुमारी को 1315 मत मिले। निवर्तमान मुखिया राम प्रवेश सिंह बुरी तरह हारे।