रिशु जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने, पार्टी नेताओ ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद ने मदनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पियुष रंजन उर्फ रिशु सिंह को लगातार दूसरी बार प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जदयू की जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, सासाराम लोकसभा के प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दिपक सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पार्टी के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चन्द्रवंशी, मुमताज अहमद जुगनू, मुनेश कुमार सिंह, देव के प्रखंड अध्यक्ष शशि चैरसिया एवं जहीर अहसन आजाद ने रिषू सिंह को दुसरी बार सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत करते हुए बधाई दिया।

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद के प्रति आभार प्रकट किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि रिषू सिंह के अध्यक्ष बनने से औरंगाबाद जिला में सहकारिता के क्षेत्र में जुड़े लोगों में काफी प्रसन्नता है। इनके मनोनयन से सहकारिता के क्षेत्र काफी सहयोग मिलेगा।