औरंगाबाद में लोजपा रामविलास की समीक्षा बैठक 3 अगस्त को

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के आईएमए हॉल में आगामी 3 अगस्त को लोजपा(रामविलास) की औरंगाबाद जिला कमिटी द्वारा समीक्षा बैठक आहुत की गई है।

पार्टी संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर एवं जिला प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि समीक्षा बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, डॉ. प्रकाश चंद्रा, प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय रविदास, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जिला प्रभारी राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, सह प्रभारी कमलेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह, श्रवण पासवान एवं नबीनगर से पार्टी प्रत्याशी रहे विजय यादव बतौर अतिथि भाग लेंगे।

साथ ही बैठक में पार्टी के जिला संगठन के सभी पदाधिकारी,प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। उन्होने बताया कि समीक्षा बैठक की तैयारी अंतिम चरण में है। बैठक में सांगठनिक मजबूती, संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान की विस्तार से समीक्षा की जाएंगी।