बिहार में 37 सीओ का राजस्व विभाग ने किया तबादला, देखें लिस्ट

पटना (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व सेवा के 37 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इनमें से कई अंचलों के अंचलाधिकारी भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह की वैसे खास और चहेते अंचलाधिकरियो का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें से दानापुर के अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा भी शामिल हैं।

मुकुल कुमार झा को पटना जिले के एक अंचल से दानापुर का अंचलाधिकारी बनाने पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। तब कहा गया था कि परफॉर्मंस खराब होने के बाद भी सेटिंग की बदौलत उन्हें अच्छी जगह मिली है। हालांकि इस बार भी मुकुल कुमार झा को दानापुर से हटाकर हाजीपुर सदर का अंचलाधिकारी बनाया गया है। वहीं जून महीने में मोतिहारी सदर में तैनात संतोष कुमार सुमन को भी वहां से हटाते हुए साहेबगंज का अंचलाधिकारी बनाया गया है। जून महीने में संतोष कुमार सुमन के स्थानांतरण को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे।

वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अजीत कुमार लाल को बेलागंज का अंचलाधिकारी बनाया गया है‚ जबकि राकेश कुमार को साहेबगंज के अंचलाधिकारी से हटाकर गोपालगंज सदर का सीओ बनाया गया है। निशिकांत को चेहराकलां का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। अखिलेश प्रसाद शर्मा‚ जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे‚ उन्हें प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जमुई में तैनात किया गया है। बेलागंज के अंचलाधिकारी सत्येंद्र प्रताप मधुकर को बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर नालंदा भेजा गया है।

इसी तरह प्रभात कुमार को मानसी का अंचलाधिकारी‚ सोहन राम को राजपुर‚ पंकज कुमार को कुदरा‚ रमन कुमार को खुटौना‚ वासुकी नाथ श्रीवास्तव को शाहपुर‚ संजय कुमार सिंह को कोईलवर‚ राजकुमार को आरा सदर‚ कन्हैया लाल को बिहटा‚ चंदन कुमार को फुलवारीशरीफ‚ जितेंद्र सिंह को बाढ़‚ भास्कर मंडल को अथमलगोला‚ अमृत राज बंधु को दानापुर‚ शिवकुमार शर्मा को विक्रम‚ विजय कुमार राय को कल्याणपुर‚ पिंटू कुमार को तुरकौलिया‚ शिवाजी सिंह को मोतिहारी सदर‚ विद्यानंद झा को श्रीनगर‚ कृष्ण मोहन कुमार को सनहौला‚ अशोक कुमार मंडल को जगदीशपुर‚ विनोद कुमार को विथान‚ संतोष कुमार को वारिसनगर‚ अशोक यादव को विभूतिपुर‚ अरुण कुमार को सिंधिया‚ पंकज कुमार झा को सराय रंजन‚ नारायण बैठा को सरैया का अंचलाधिकारी बनाया गया है।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)