दाउदनगर के सभी 15 पंचायतों के मुखिया पद के परिणाम घोषित, जिला परिषद व पंचायत समिति के भी सभी रिजल्ट आए, सरपंच पदों की काउंटिंग जारी, देंखे-कौन कहां से जीतें

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के पांचवें चरण में औरंगाबाद जिलें के दाउदनगर प्रखंड के 15 त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदो की मतगणना शहर के किशोरी सिंहा महिला काॅलेज में हो रही है।


मुखिया पद के परिणाम-

सभी 15 पंचायतों के मुखिया पद के परिणाम घोषित हुए है। घोषित परिणामों के अनुसार ग्राम पंचायत शमशेरनगर से अमृता देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। अमृता को 1951 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मीना देवी को 1329 वोट मिले। अरई पंचायत से संजय देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1755 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निरमा कुमारी को 1133 वोट मिले। चैरी पंचायत से निशी कुमार मुखिया निर्वाचित हुए है। उन्हे 1767 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार को 1364 वोट मिले। कनाप पंचायत से वीरेंद्र प्रसाद मुखिया निर्वाचित हुए है। उन्हे 1806 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शशि रंजन कुमार को 1699 वोट मिले। गोरडीहा पंचायत से कौशल्या देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 2075 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू देवी को 1335 वोट मिले। संसा पंचायत से सरस्वती कुमारी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1766 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वैजन्ती कुमारी को 1297 वोट मिले। महावर पंचायत से रमेश प्रसाद मुखिया निर्वाचित हुए है। उन्हे 681 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार वर्मा को 548 वोट मिले। अंकोढा पंचायत से संध्या देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 2121 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कुणाल प्रताप सिंह को 1554 वोट मिले। सिंदुआर पंचायत से पिंटू कुमार मुखिया निर्वाचित हुए है। उन्हे 1280 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पिंकी कुमारी को 1070 वोट मिले। मनार पंचायत से राजकुमार राम मुखिया निर्वाचित हुए है। उन्होने 253 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उपेन्द्र राम को पराजित किया है। बेलवां पंचायत से सोनी देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। अंछा पंचायत से संध्या देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1932 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विजय लक्ष्मी को 1347 वोट मिले। जीत में मतों का अंतर-675 रहा। वही निवर्तमान मुखिया वंदना देवी तसरे स्थान पर रही। उन्हे 1134 मत मिले। तरार पंचायत से शशिभूषण सिंह मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1152 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मो. सुबै आलम को 1090 वोट मिले। मतों का अंतर 62 रहा। यहां के निवर्तमान मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा हार गये। तरारी पंचायत से अंजूम आरा मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1743 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुषमा देवी को 1290 वोट मिले। मतों का अंतर 453 रहा। अंछा पंचायत से संध्या कुमारी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1932 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विजय लक्ष्मी देवी को 1323 वोट मिले। मतों का अंतर 609 रहा। यहां निवर्तमान मुखिया वंदना कुमारी हार गयी। करमा पंचायत से चंचला कुमारी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1440 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुखिया शोभा देवी-2 को 1220 वोट मिले। मतों का अंतर 220 रहा।

पंचायत समिति सदस्य पद के परिणाम-

दाउदनगर पंचायत समिति के सदस्य पद के घोषित परिणाम के अनुसार प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-01 शमशेरनगर से शोभा कुमारी, क्षेत्र संख्या-02 शमशेरनगर से विजय राय, क्षेत्र संख्या-03 अरई से कविता देवी, क्षेत्र संख्या-04 चाौरी-1 से माया देवी, क्षेत्र संख्या-05 चाौरी-2 से पूनम कुमारी, क्षेत्र संख्या-06 कनाप-1 से बबलू कुमार, क्षेत्र संख्या-07 कनाप-2 से प्रज्ञा प्रीतम, क्षेत्र संख्या-08 गोरडीहा से पूनम देवी, क्षेत्र संख्या-09 संसा-1 से ध्रुव कुमार, क्षेत्र संख्या-10 संसा-2 से विनोद कुमार, क्षेत्र संख्या-11 महावर से लाल बाबू कुमार, क्षेत्र संख्या-12 अंकोढ़ा से गुप्तेष्वर पाल पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए है। इसके अलावा सिंदुआर से अषोक कुमार, मनार से संगीता देवी, तरार से गायत्री देवी, तरारी-1 से शकील अख्तर, तरारी-2 से विपुल कुमार, अंछा से छाया कुमारी, बेलवां-1 से सुषीला देवी, बेलवां-2 से विनोद कुमार पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हए है।


सरपंच पद के परिणाम-

सभी 15 पंचायतों के सरपंच पदों में अबतक परिणाम घोषित परिणामों के अनुसार ग्राम कचहरी शमशेरनगर से रीना कुमारी सरपंच निर्वाचित हुई है। रीना को 1117 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रिंकू कुमारी को 1092 वोट मिले। अरई ग्राम कचहरी से प्रभावती देवी सरपंच निर्वाचित हुई है। उन्हे 1830 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित्रा देवी को 933 वोट मिले।

जिला परिषद पद के परिणाम-

दाउदनगर की जिला पार्षद सीटों अबतक दो के परिणाम घोषित हुए है। घोषित परिणाम के अनुसार औरंगाबाद जिला परिषद के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-01 से अमरेंद्र कुमार जिला पार्षद निर्वाचित हुए है। उन्हे 12056 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार को 10561 वोट मिले। वही प्रादेषिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-02 से प्रमिला देवी जिला पार्षद निर्वाचित हुई है। उन्हे 8196 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शीला देवी को 7132 वोट मिले।