दाउदनगर की सभी 15 ग्राम कचहरियों के सरपंच पद का परिणाम घोषित, जानें- कौन कहां के बने सरपंच

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के पांचवें चरण में औरंगाबाद जिलें के दाउदनगर प्रखंड के 15 त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदो की मतगणना शहर के किशोरी सिंहा महिला काॅलेज में संपन्न हुई।

मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद पदो के परिणामों की घोषणा के बाद सभी 15 ग्राम कचहरियों के पंच एवं सरपंच पद के भी चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गये।

घोषित परिणाम के अनुसार शमषेरनगर से रीना कुमारी, अरई से प्रभावती देवी, चाौरी ये अनील शर्मा, कनाप से श्रावण कुमार, गोरडीहा से सुमित्रा देवी, संसा से प्रतिमा कुमारी, महावर से अर्जुन प्रसाद, अकोढ़ा से नारायण कुमार, सिंदुआर से नवल सिंह, तरार से दयानंद सिंह, तरारी से कांति देवी, अंछा से उषा देवी, बेलवां से भूषण कुमार एवं करमा से शांति देवी सरपंच निर्वाचित हुई है। सिर्फ मनार ग्राम कचहरी का परिणाम आना शेष है।