नबीनगर के शेष सात समेत सभी पंचायतों के भी मुखिया पद के परिणाम घोषित, बैरियां के मुखिया पद का परिणाम एक बूथ का वोटेड इवीएम खराब होने से अटका, जाने-कौन कहां से जीते

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। नबीनगर प्रखंड के 25 पंचायतों में 17 के परिणामों की घोषणा के बाद सात और पंचायतों के मुखिया पद समेत मुखिया पद के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए है।

एकमात्र बैरियां पंचायत के मुखिया पद का परिणाम एक बूथ के वोटेड इवीएम के खराब हो जाने से अटक गया है। संभवतः इस बूथ पर पुर्नमतदान की नौबत आ सकती है।

शेष 7 घोषित परिणाम के अनुसार मुगिंया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी जयप्रकाश सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी संतोष यादव को 136 मत से हराया है। खजुरी पांडू पंचायत से मुखिया प्रत्याशी लीलावती देवी ने अपने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी रीता देवी को 616 मत से हराया है। नाउर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी गंगिया देवी ने अपने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी को 517 मत से हराया है।

मझियावां पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अरूण राम ने निवर्तमान मुखिया प्रमोद राम को 1171 वोट से हराया है। टंडवा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी राम प्रसाद राम ने अपने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी उपेन्द्र राम को 991 मत से हराया है।रामनगर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी किरण देवी ने अपने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी सुशीला देवी को 109 मत से हराया है। हरिहर उर्दाना पंचायत से मुखिया प्रत्याशी प्रमोद यादव ने अपने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी कुमार देव को 94 मत से हराया है।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)