सहकारिता नेता सुरेश सिंह के निधन पर सहकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। काॅपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष और जम्होर ईख क्रय विक्रय संघ सहयोग समिति के अध्यक्ष नीमा निवासी सुरेश कुमार सिंह के निधन पर सहकारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना जताई है।

काॅपरेटिव बैंक, औरंगाबाद के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन औरंगाबाद के सहकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सुरेश बाबू हमारे अभिभावक और गुरु थें। उनका मार्गदर्शन मुझे सदैव मिलता रहा है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है और उन्होने अपना अभिभावक और मार्गदर्शक खो दिया है। उनके निधन से सहकारिता के क्षेत्र में हुई रिक्तता की पूर्ति शीघ्र संभव नही हो सकेगी। वही जदयू नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सहकारिता नेता सुरेश बाबू के निधन से जिले को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं हो सकती।

वही केन यूनियन के मंत्री प्रसिद्ध नारायण सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से केन यूनियन परिवार मर्माहत है। यूनियन के सभी प्रतिनिधि दुःखी हैं। कहा कि लगातार दो बार सीडीसीएम, जम्होर का अध्यक्ष रहते कुशलतापूर्वक विकास करते रहे। इसके अलावा काॅपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान डायरेक्टर महेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू के सासाराम लोकसभा प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, मदनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पियूष रंजन सिंह, केन यूनियन के डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह, मो. ईसलाम अंसारी, रामाशीष पासवान, केशव यादव, रेणु सिंह, औरंगाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, रफीगंज के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र कुमार सिंह, नौनेर के अशोक सिंह एवं अजय सिंह ने भी उनके निधान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।