सामाजिक कार्यकर्ता के पहल पर हुई खराब ट्रांसफर्मर की मरम्मत

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह के सामाजिक कार्यकर्ता अमरेश यादव ने पहल कर प्रखंड मुख्यालय के गोला स्थित खराब ट्रांसफर्मर की मरम्मत कराई।

बताया जाता है कि गोला पर स्थित ट्रांसफार्मर के खराब होने से सोमवार की रात्रि करीब दस बजे से न्यू एरिया मोहल्ले में बिजली बाधित था। इसकी जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता ने तुरंत विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह को फोन कर बातें की।

इसके बाद विधायक प्रतिनिधि ने सबंधित अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी और दोपहर करीब 12.00 बजे तक ट्रांसफर्मर की मरम्मत हो गई। मुहल्ले में सुचारू रूप से बिजली सप्लाई शुरू हो गई। इसके लिए न्यू एरिया के मुहल्ले वासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता के प्रति आभार जताया है।