कुटुंबा प्रखंड किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष बने रंजीत

अंबा औरंगाबाद। प्रखंड कृषि कार्यालय में गुरुवार को बैठक कर किसान सलाहकार संघ का चुनाव किया गया। संघ के जिला उपाध्यक्ष आकाश कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रंजीत कुमार को निर्विरोध किसान सलाहकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं दीपक कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार को उपाध्यक्ष तथा रमेश शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रखंड कृषि कार्यालय के सभी कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि वे किसान सलाहकारों की समस्याओं को मुखरता से उठाएंगे और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर किसान सलाहकार संघ के जिला उपाध्यक्ष आकाश कुमार,कृषि समन्वयक परशुराम पासवान, सुजित कुमार राम, संजीव कुमार, किसान सलाहकार रामाकांत कुमार, रंजीत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, दिल्फराज अशर्फी, संजीव कुमार सिंह एवं कृषि कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *