श्रीराम भक्तों ने चलाया निधि समर्पण अभियान

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड फेसरा गांव में श्रीराम भक्तो ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया।

अभियान में राम भक्तों ने कूपन कटवा कर मंदिर निर्माण में सहयोग कर हर्ष व्यक्त किया। कहा कि हमारी पीढ़ी भाग्यशाली है, कि हमारी धनराशि से मंदिर निर्माण का कार्य हो रहा है। ग्रामीणों ने अभियान समिति के सदस्यों का स्वागत किया। राम भक्त सह भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम को आदर्श मानने वाले खुल कर निधि समर्पण कर रहे है। लोगो में मंदिर निर्माण को लेकर भरपूर उत्साह है।

हम सब घर-घर दस्तक दे रहे है। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह कर रहे है। वही राम भक्त राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान पूरे देश में चल रहा है और राम मंदिर निर्माण को लेकर जितने भी खजाने थे, वे सभी भर चुके है। यह हमलोगो के लिए गर्व की बात है। अभियान में भाजपा नेता अशुम सिंह, उपमुखिया कुंदन कुमार सिंह, अनीश कुमार साथ में दर्जनों श्रीराम भक्तों ने भाग लिया।