चरकावां में निकली रामनवमी शोभा यात्रा

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के चरकावां ठाकुरबाड़ी से श्री रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गयी।

शोभा यात्रा में सैकड़ों राम भक्तों ने हिस्सा लिया। रामभक्त बृजेश यादव ने बताया कि हम लोगों द्वारा प्रतिवर्ष दशमी पर शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा में चरकावां ठाकुरबारी पर अहमदपुर, नोनिया टिल्हा, चरकावां हाजी, चरकावां महमुद से सैकड़ों राम भक्त एकत्रित करण हुए।

शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी से निकल कर अहमदपुर, छोटकी देवी स्थान, शिव मंदिर होते हुए तिवारी बीघा पहुंची जहां से नोनिया टीला होते हुए पुनः ठकुरबाड़ी आकर समाप्त हुई। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजू गुप्ता, चंदेश्वर भगत, सुबोध कुमार सिंह, शुभम सिंह, विक्की, संतोष कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, अशोक प्रसाद, वार्ड पार्षद सुबोध शर्मा, युगीन्द्र यादव, संजय कुमार गुप्ता उर्फ योगी, इंद्रदेव यादव, सुनील कुमार, दीपक कुमार, शंभू कुमार, सरवन कुमार, सरपंच दयानंद दांगी, उपेंद्र यादव, अनिल सिंह एवं सुगन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।