रक्तवीर नीरज ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर अनुमंडल के गैनी गांव निवासी पूजा कुमारी को तबीयत जायदा खराब होने पर दाउदनगर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जांच में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाई गई।

डॉक्टर ने मरीज के परिजन को ब्लड का इंतजाम करने को कहा। परिवार के लोगों में किसी का ब्लड ग्रुप मैच नहीं कर पा रहा था। उधर मरीज की हालत गंभीर होती जा रही थी। जब इस बात की जानकारी सुनील कुमार को हुई तो उसने फोन कर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख एवं लोजपा(रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही प्रकाश ने अपनी टीम के सदस्यों से ब्लड इंतजाम करने का आग्रह किये। उनके आग्रह पर टीम के सदस्य पुराना शहर निवासी नीरज मिश्रा ने हॉस्पिटल पहुंच का रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। उन्होने दूसरी बार ब्लड डोनेट किया हैं।