प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में धुमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मदनपुर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मदनपुर के बीडीओ कुमुद रंजन,पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार , उनके साथ दो जवानों , सदर अस्पताल मदनपुर के स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद, बीसीएम ओम प्रकाश गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के मृत्युंजय कुमार, विश्वहिंदू परिषद के जितेंद्र कुमार सिंह तथा एकल विद्यालय के दिलीप गुप्ता ने रक्षा सूत्र बंधवाया। साथ ही मीडिया जगत के पत्रकार अशोक पांडे जी ने भी रक्षाबंधन बंधवाया।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मदनपुर की संचालिका प्रियंका दीदी ने सबको रक्षासूत्र बांधा। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के करुणेश पाण्डेय,अर्जुन चौधरी,धनंजय यादव, सूबेदार गहलौत, रामानंद प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, गोविंद साव, विभा कुमारी, रूबी कुमारी, इंदू देवी, सुनीता देवी, लालमुन्नी देवी विद्यालय के दर्जनों भाई बहनें रक्षा बंधन बंधवाया।