औरंगाबाद व दाउदनगर में जेल में छापेमारी, जानिए क्या मिला

औरंगाबाद (मनोज शर्मा)। औरंगाबाद व दाउदनगर जेल में आज तड़के सुबह 5 बजे एक साथ छापेमारी के बाद कैदियों में हड़कंप मच गया। औरंगाबाद मंडलकारा में स्वयं डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी सुधीर कुमार पोरिका भी छापेमारी में शामिल थे। इस छापेमारी के दौरान बन्दियों के बैरक की गहन पड़ताल की गई। औरंगाबाद जेल में छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्ति जनक सामान बरामद नहीं हुआ। वहीं दाउदनगर जेल में छापेमारी के दौरान 4 मोबाईल फोन प्रशासन ने जब्त किए हैं।

औरंगाबाद जेल में छापेमारी के दौरान उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार, गोपनीय प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उप कारा दाऊद नगर में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी शामिल थे। इस छापेमारी के दौरान दाउदनगर उप कारा के अंदर से 04 हैंडसेट मोबाइल की बरामदगी की गई है।

दोनों कारा में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुबह-सुबह छापेमारी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। औरंगाबाद मंडलकारा के जेलर बिरेंद्र कुमार राय ने बताया कि जेल में छापेमारी के दौरान कोई भी सामान बरामद नहीं किया गया है। नियमित यहां जांच व सख्ती के कारण कोई भी आपत्ति जनक सामान अंदर ले जाना अब संभव नहीं है।