विद्युत चोरी के खिलाफ चला छापेमारी अभियान, कई पर जुर्माना

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी के खिलाफ कनीय विद्युत अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

शहर के डाक बंगला नदी के पास चैधरी निषाद की पत्नी रांझी देवी घर में ऊर्जा चोरी पकड़ी गयी। 18078 जुर्माना लगाया गया। आरबीआर स्कूल के पास दिनेश प्रसाद के घरेलू परिसर में छापामारी की गई। ऊर्जा चोरी पकड़ा गया। 11271 रुपया जुर्माना लगाया गया।

दनई गांव में रंजन कुमार भारती के घर में छापामारी की गई। चोरी करते पकड़ा गया। 31371 जुर्माना लगाया गया। केराप गांव के मुमताज अहमद विद्युत चोरी करते पकड़े गये। 6372 का फाइन किया गया। हकीमचक में मो. शब्बीर के घर में बिजली चोरी पकड़ी गयी। 14601 जुर्माना किया गया।