ऐतिहासिक रही राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, टेकारी से सुशील शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे समर्थक

पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक साबित हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी ने वोट चोरी, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं जैसे अहम मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाया।

सुशील शर्मा के नेतृत्व में टेकारी से पहुंचे समर्थक

यात्रा में शामिल होने के लिए टेकारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता सुशील शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थक पटना पहुँचे। गांधी मैदान से लेकर डाकबंगला चौराहा तक समर्थकों ने नारे लगाए और राहुल गांधी के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

टेकारी विधानसभा से वोटर अधिकार यात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेता सुशील शर्मा

लोकतंत्र बचाने की ऐतिहासिक पहल

पत्रकारों से बातचीत में सुशील शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा लोकतंत्र की रक्षा और जनता की आवाज को बुलंद करने का ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने बताया कि टेकारी के लोगों ने बड़ी भागीदारी कर यह साबित किया कि जनता महागठबंधन पर भरोसा कर रही है।

रैली बनी जनआंदोलन का प्रतीक

पूरी रैली के दौरान जगह-जगह राहुल गांधी और महागठबंधन नेताओं का स्वागत हुआ। गांधी मैदान से निकली यह यात्रा लोकतंत्र की मजबूती और जनजागरण का प्रतीक बन गई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस यात्रा से विपक्षी एकजुटता को बल मिलेगा और आने वाले चुनावों पर इसका असर साफ दिखेगा।