तीन बच्चों की मां चचिया सास को भतीज दामाद से हो गया प्यार, बर्थ-डे पार्टी के बहाने हुई फरार, पुलिस ने जालंधर से किया बरामद, बरामदगी के बाद पति ने नही किया स्वीकार तो पुलिस ने मायकेवालो को किया सुपुर्द

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ईश्क-मुहब्बत के खेल बड़े निराले होते है। यह खेल जाति-मजहब और रिश्तों के बंधन तक तोड़ देता है। किसका दिल कब किस पर आ जाएं, कहा नही जा सकता। ईश्क-मुहब्बत का कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है औरंगाबाद के रफीगंज के पौथू थाना के ईटवां-वजीरपुर की तीन बच्चों की मां लाखों देवी ने। उसका अपने ही भतीज दामाद से प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि जन्मदिन की पार्टी के बहाने वह फरार हो गई।

फरार होने के बाद पूरे मामले की जानकारी होते ही उसके पति राम अयोध्या चंद्रवंशी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी। प्राथमिकी में अपनी भतीजी एवं उसके पति को नामजद आरोपी बनाया। प्राथमिकी में उल्लेख किया कि उसकी पत्नी लाखो देवी को भतीजी एवं उसके पति ने गायब कर दिया है। पत्नी 17 मई को अपने किसी परिवार के यहां बर्थ डे पार्टी में गयी थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। वैज्ञानिक तरीके से जांच में पता चला कि महिला जालंधर में है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर महिला को शादीशुदा भतीज दामाद विकास कुमार के पास से बरामद कर लिया।

विकास जालंधर में ही काम करता था। महिला ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसे भतीज दामाद से ही प्यार हो गया था। विकास एक बच्चे का पिता भी है। बरामद महिला को अब उसका पति स्वीकार करने को तैयार नहीं है। नतीजतन पुलिस ने महिला को मायके वालों के हवाले कर दिया है। वही भतीज दामाद को जेल भेज दिया है।