Rafiganj Police ने चलाया मास्क व वाहन जांच अभियान

फीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज पुलिस ने मास्क एवं वाहन जांच अभियान चलाया।

रफीगंज थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि एएसआई दिलीप कुमार मंडल के नेतृत्व में टीम गठित कर रफीगंज-महाराजगंज पथ पर रेलवे गुमटी के पास मास्क एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया। मास्क जांच अभियान में बगैर मास्क के घूम रहे 6 लोगों से जुर्माना के तौर पर कुल 300 वसूला गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों का हेलमेट, जूता एवं वाहन संबंधित कागजात की जांच की गई। बगैर हेलमेट के एक वाहन चालक से 1000 का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में सिपाही देव व्रत, सुशील कुमार, अनिता कुमारी, चालक सिपाही शिवचंद शामिल थे।