गणतंत्र दिवस के पर दौड़ प्रतियोगिता संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज शहर के आरबीआई खेल मैदान में आनंद फिजिकल अकादमी के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबसे पहले खेल मैदान में झंडा तोलन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रफीगंज थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव, प्रमुख प्रतिनिधि बुलबुल सिंह, पूर्व मुखिया मंटू सिंह, सपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर तुलसी यादव, मुख्य पार्षद नगर पंचायत प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, बृजेश यादव, प्रोफेसर सत्येंद्र यादव, राजद नेता संजय यादव, संतोष यादव, रोशन यादव, शुभम सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबेर अंसारी ,अरमान खान, डॉ विकास कुमार यादव, डॉ रंजीत कुमार यादव, शिक्षक रंजीत कुमार रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कमेटी के द्वारा आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प की हार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रबंधक आनंद कुमार यादव, संयोजक मोहम्मद जैद खान, संरक्षक दिनेश यादव एवं लल्लन यादव ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के लोग जो आर्मी बिहार पुलिस की छात्र-छात्रा तैयारी कर रहे थे। वे इस दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा बने। इस दौड़ प्रतियोगिता में तीन ग्रुप बनाया गया था। पहला आर्मी ब्वॉय, बिहार पुलिस बॉय, एवं बिहार पुलिस गर्ल टीम ने हिस्सा ली। आर्मी ब्वॉय में प्रथम स्थान मनोज कुमार यादव, द्वितीय स्थान सोनू कुमार यादव, तृतीय स्थान मान खान ने प्राप्त किया। बिहार पुलिस ब्याय ग्रुप में प्रथम स्थान संजीत कुमार, द्वितीय स्थान संतोष कुमार और तृतीय स्थान विकास कुमार ने प्राप्त किया। वही गर्ल्स ग्रुप में प्रथम स्थान खुशबू कुमारी, द्वितीय स्थान प्रमिला कुमारी और तृतीय स्थान सुमन कुमारी ने प्राप्त की। सभी ग्रुपों में टॉप टेन चयनित प्रतिभागियों को कप एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।