Ukraine and Russia War : बोधगया में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ दिया धरना, नो टू वार का लगाया पोस्टर

गया (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ बोधगया महाबोधि मंदिर के पास लोगों ने धरना देते हुए शांति की अपील की। धरना स्थल पर बैठे लोगों ने नो टू वार (No to War) के प्ले कार्ड हाथों में लेकर बुद्ध की धरती से शांति का संदेश दोनों देशों को दे रहे थे। बोधगया में रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमला का धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ के महासचिव इरफान अहमद फातमी ने कहा कि पिछले दिनों अमेरिकी और रसिया के द्वारा दुनिया के ऊपर अपनी दादागिरी चलाने के लिए आज दुनिया युद्ध के कगार पर उलझ चुकी है। एक तरफ नाटो के सदस्य के नाम पर बौखलाया रसिया यूक्रेन पर हमला कर अपनी शक्ति पूरी दुनिया के अंदर में बताने में लगी हुई है। वहीं अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो कंट्री के लोग सिर्फ प्रतिरोध कर रहे हैं।

प्रतिबंध का सहारा लेकर कोई सही निर्णय अभी तक सही दिशा देने में अक्षम नजर आ रहे हैं। विगत दिनों पूरी दुनिया में विस्तार वाद की नीति आज दुनिया के इंसानियत के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रफल बढ़ाने का मामला हो या अपने कंट्री की पूंजी को विकसित करने का मामला हो हर राष्ट्र इसी दृष्टिकोण से फैसला लेते हुए नजर आ रहे हैं। आम इंसान की जिंदगी बमों के ढेर पर डोली जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसलिए इस युद्ध के खिलाफ हम शांति की बात करते हैं। दुनिया अमन और शांति के साथ चलाने का संकल्प जो दुनिया के ऋषि महर्षि और तमाम धर्मों के लोगों ने जो रास्ता बताया वह रास्ता ही इंसानियत को बेहतर बनाएगा। इससे अभियान में युद्ध को बंद करने के पक्ष में बंदी अधिकार आंदोलन के संतोष उपाध्याय, फिल्म मेकर धर्मवीर भारती, अभय कुमार सिंह, संजय सज्जन, डॉली जी, रंजन कुमार, इरफान अहमद फातमी मौजूद थे। इन लोगों ने यूएनओ से और दुनिया के तमाम मुल्कों से अपील करते हुए कहा कि रशिया और यूक्रेन का युद्ध बंद होना चाहिए। आम नागरिक का हिफाजत होनी चाहिए। मानवता बचेगा तभी दुनिया का मूल रहेगा। महाबोधि मंदिर के समक्ष धरना प्रदर्शन करके शांति की बात दोहराया।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)