धूमधाम से मना पैगम्बर मुहम्मद का जन्मदिन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद में मंगलवार को धूमधाम से पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाराफात ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया।

त्योहार के मौके पर कुछ उत्साही युवाओं हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए तिरंगे के साथ छोटा सा जुलूस भी निकाला। युवाओं ने कहा कि हम हिन्दुस्तानी हैं। हिन्दुस्तान हमारी जान है। मुसलमान की जान है हिन्दुस्तान।

जुलूस में सल्लू खान, मिनहाज खान, मो. अहिया खान, कैफ खान, मो. शकील, मो. जुल्फिकार, मो. राशिद खान, मो. कमाल, मो. सिब्बी, मो. लड्डू, मो. इबरार, मो. इमरान, मो. अकबर एवं मो. सद्दाम आदि शामिल रहे।