पचरूखियां में महिला दिवस पर कार्यक्रम संपन्न

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हसपुरा के पचरुखिया मोड़ स्थित एक कोचिंग में बालिकाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुजाता कुमारी ने कहा कि आज हम महिलाओं के लिए शुभ दिन है। आज ही के दिन महिलाओं को संतोषजनक अधिकार मिले थे। साबरिन परवीन ने कहा कि बिहार सरकार ने पंचायत चुनाव में पच्चास प्रतिशत आरक्षण देकर सराहनीय कदम उठाया है। इसी तरह लोकसभा, विधानसभा और अन्य नौकरियों में भी महिलाओं को आबादी के अनुसार आरक्षण मिलना चाहिए, तभी देश में महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम में खुशबू कुमारी, कुसुम कुमारी, काजल कुमारी, रुबी कुमारी, अंजनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, रुपा कुमारी, रुही कुमारी, निशा कुमारी, सोनाली कुमारी, पूजा कुमारी, अंजलि कुमारी ने भी महिलाओं के अधिकारों पर बल दिया।