प्रो. एसपी राय व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एलएन सिंह के निधन पर शोकसभा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी राय व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह के निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहर के वार्ड-5 स्थित राज पैलेस में शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में आरएसएस के जिला सर संघ चालक शिवनंदन पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, नवीनगर से प्रत्याशी रहे लक्ष्मी नारायण सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोनों मृत व्यक्तियों को महान बताया। दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्री पांडेय ने कहा कि एसपी राय शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए प्रयास करते रहते थे। लड़कियों की शिक्षा के प्रति सुधार के लिए प्रयास करते थे। वे एक महान संत के समान थे। पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि वे शिक्षा के साथ साथ संस्कार और संस्कृति को मजबूत करने के लिए काफी काम करते थे। उनका मानना था कि संस्कार और संस्कृति के बिना बेहतर समाज का निर्माण संभव नहीं है। संघ से जुड़कर लगातार काम भी करते रहें हैं। उन्होंने कहा कि एसपी राय महान व्यक्ति थे। उनके निधन से औरंगाबाद के शिक्षा जगत को काफी नुकसान हुआ है।

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि वें भाजपा के सच्चे सिपाही थे। इंद्रदेव यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि दोनों व्यक्ति महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से औरंगाबाद के शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है, जिसका निकट भविष्य में भरपाई करना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे शिक्षा जगत से जुड़े रहे। बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिया करते थे। महिलाओं के उत्थान के लिए आवाज उठाते थे। शोकसभा में सुनील सिंह, टूना गुप्ता, रघुनाथ राम, लालेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मनोज सिंह, अविनाश कुमार, बिकेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, भीम प्रताप, पतंजलि कुमार, प्रभात कुमार, निवास प्रसाद, अनिल राय, विनोद पासवान आदि मौजूद थे।