श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु सिंहा कॉलेज के प्राचार्य ने दिया एक लाख का चेक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के सच्चिदानंद सिंहा कालेज के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने गुरुवार को श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु एक लाख रुपये का चेक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बिहार-झारखंड प्रदेश बौद्धिक प्रमुख देवब्रत, भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, महामंत्री मुकेश कुमार सिंह एवं कुमार अभिषेक को सौंपा।

https://liveindianews18.in/peace-day-cum-seminar-concluded-on-national-youth-week/

इस मौके पर उन्होने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने में सभी को आगे आना चाहिए।

राम मंदिर के निर्माण और विकास के लिए धन राशि दान करना चाहिए। इसकी जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह ने दी।