वसीका नवीस संघ में अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी सरकारी, निजी व शिक्षण संस्थाओं में कोरोना प्रोटोकाल के साथ तिरंगा पूरी आन-बान-शान के साथ फहराया गया। इसी क्रम में औरंगाबाद वसीका नवीस संघ में अध्यक्ष रामाशीष शर्मा द्वारा झंडोतोलन किया गया। झंडे को सलामी के साथ राष्ट्रगान गाया गया।

अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष के बदौलत देश 1947 में आजाद होने के बाद 1950 में संप्रभु राष्ट्र बना। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को संवार कर रखना है। हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन कर सेनानियों को सच्ची श्रदांजलि दे सकते हैं। 

ADVT

इस मौके संघ के संस्थापक रामकरण सिंह, सचिव सुदर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष चुन्नू सिन्हा, विधि संघ के पूर्व महासचिव परसुराम सिंह, एपीपी महेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामदयाल सिंह, गोपाल नारायण सिंह, रघुनंदन यादव, मुन्द्रांक विक्रेता सचिन कुमार, मनिद्र शर्मा, नागेंद्र शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, रामकुमार शर्मा, सुनील ओझा, वीरबल यादव, जितेंद्र सिंह, सुदर्शन यादव आदि मौजूद थे।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)