रफीगंज में एमएलसी निर्वाचन-2022 की तैयारी पूरी

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2022 हेतु रफीगंज प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है। निर्वाचन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

निर्वाचन सहायक मुकुल कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमें राजनीतिक दलों के द्वारा अपने अपने पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के उपरांत उनके बैठने की एवं मतदाताओं की पहचान करने हेतु अलग अलग टेबल बनाया गया है ताकि निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए।

जानकारी दे कि रफीगंज प्रखंड में मतदाताओं की 402 संख्या है जिसमें बिहार विधान सभा सदस्य एक, पंचायत समिति सदस्य 33, मुखिया सदस्य 23, वार्ड सदस्य 326, नगर पंचायत सदस्य 16, जिला परिषद सदस्य 3 हैं। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 216 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या 186 है। मतदान का समय सुबह 8.00 बजे से अपहरण 4.00 बजे तक निर्धारित की गई है।