प्रांशु सिंह राजपूत बने रफीगंज एबीवीपी के नगर मंत्री

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अभाविप की रफीगंज इकाई का रविवार को पुर्नगठन कर नई इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल कुमार ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत परिसर गीत गाकर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल कुमार और शुभम सिंह ने पुरानी इकाई को भंग करते हुए नई इकाई का गठन किया।

नई इकाई में नगर अध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार, नगर मंत्री प्रांशु सिंह, नगर सह मंत्री पिंटू कुमार, अमन गुप्ता, राहुल गुप्ता नगर मीडिया प्रमुख उज्ज्वल मिश्रा, नगर सोशल मीडिया प्रमुख रित्विक सिंह, नगर कार्यकारिणी सदस्य कौशल मिश्रा, नगर कला मंत्री दीपक गुप्ता उर्फ सिनु गुप्ता, नगर एसएफडी प्रमुख प्रकाश गुप्ता, डॉ. वीके सिंह कॉलेज अध्यक्ष किशु गुप्ता, कॉलेज मंत्री रोहन गुप्ता, सक्रिय कार्यकर्ता अनीश कुमार, कुंदन कुमार, रिषभ, साकेत को बनाया गया। इस मौके पर संजीत कुमार, सत्यम कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार चैधरी, रितिक कुमार, पवन यादव, निखिल यादव, सरवन कुमार,एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।