प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान पखवारा के तहत निकली प्रभात फेरी

बारुण(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों के प्राथमिक, मध्य तथा माध्यमिक विद्यालयों में शुरु किये गये प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान पखवारा के तहत बारुण प्रखंड के मध्य विद्यालय सोहर बिगहा चंदौली में शिक्षक इंद्रदेव चैधरी के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों, नेहरू युवा केन्द्र से संबद्ध युवा मंडल के सदस्यों ने गांव में परिभ्रमण कर स्लोगन का आगाज करते हुए विशेष नामांकन अभियान में बच्चों का नामांकन कराने हेतु लोगो को जागरूक किया। शिक्षक श्री चैधरी ने बताया कि विशेष नामांकन अभियान 8 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। नामांकन की आयु 6 वर्ष अर्थात 6 वर्ष के बच्चों का कक्षा 1 में नामांकन लिया जाएगा। इसी प्रकार शेष सभी आयु वर्ग के अनामांकित एवं क्षितिज बच्चों का वर्ग 1 से 8 एवं 9 तक नामांकन होगा। अनामांकित बच्चें अपने गांव के स्थानीय विद्यालय में नामांकन करवा सकेंगे।

इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के बारुण प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयसेवक रहे संजीत कुमार मेहता ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कहा कि सभी माताएं अपने बच्चें-बचियों का नामांकन जरूर कराएं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के माता पिता अपने लड़कियों का नामांकन नही करवा पाते हैं, कि पढ़ कर क्या करेंगी। उन्हे समझना चाहिए कि आज हर क्षेत्र में चाहे पढ़ाई हो, राजनीति हो, डॉक्टर, वकालत आदि सभी क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रहीं हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका नसीम आरा, रिंकी कुमारी, रसोइया ध्रुपति कुंवर, चन्द्रावती देवी भी शामिल रही।