छेड़खानी के आरोप में किशोर को पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। कुटुम्बा प्रखंड में  रिसियप थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह, औरंगाबाद भेज दिया है। रिसियप थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में उसके परिजनों ने एक नाबालिग लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया था।

इसी प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने उस लड़के को हिरासत में लिया। थाना लाकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।