लड़की से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी के घर की पुलिस ने की कुर्की जब्ती

मधुबनी (गोपाल कुमार)। विगत 22 जुन को ललमनियां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में मुख्य व फरार आरोपी बिमल यादव के घर की ललमनियां पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर कुर्की जब्ती की। कुर्की के दौरान जेसीबी लगाकर उनके घरों को तोड़ डाला तथा घर में लगे चौकट, किबार तथा घर के अन्य सामान जब्त कर थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार उस समय घर के सभी सदस्य फरार बताए गए है। थाना पर उपस्थित एसडीपीओ फुलपरास के प्रभात कुमार शर्मा से पूछने पर कहा कि पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए तावर – तोड़ छापेमारी कर रही है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मुख्य आरोपी बिमल यादव को किसी भी हाल में पकर लिया जायेगा। कहा की इस घटना में और लोगो की संलिप्ता जान परती है। इसकी जांच चल रही है।

जांचोपरांत नाम का खुलासा होने पर उक्त मामले के अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कुर्की के समय कुर्की स्थल पर मौजूद युवा समाजसेवी भूषण कुमार साह ने कहा की लगता है। की आज न्याय की जीत हुई है। तथा उन्होंने पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा की उक्त घटना की जांच सही दिशा में करेंगे तथा घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का विश्वास जताया।