देश के हर नागरिक का दर्द को समझते हैं पीएम मोदी : पुरुषोत्तम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के सभी नागरिकों को निःशुल्क और सुलभता से कोरोना वैक्सिन उपलब्ध कराने की घोषणा पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के हर नागरिक के दुख-दर्द को समझते हैं। इसी को देखते हुए पीएम ने यह घोषणा की है। प्रधानमंत्री की यह घोषणा जनहित में है। निःशुल्क टीका उपलब्ध हो जाने से अब गरीब व्यक्ति भी आसानी से लगवा सकते हैं। श्री सिंह ने कहा कि पहले राज्य सरकारें वैक्सिन खरीदकर लगवा रही थी। कई राज्य सरकारें इस वजह से ढुलमुल रवैया अपना रहे थे, जिस वजह से वैक्सिनेशन का कार्य तेज करने में परेशानी हो रही थी। मोदी सरकार का मकसद जल्द से जल्द आम लोगों को वैक्सिन लगवा देने की है ताकि कोरोना को परास्त किया जा सके।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्य सरकारें वैक्सिन लगवाने में लापरवाही बरत रही थी। अब प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्य सरकारों को मुफ्त वैक्सिन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। अब वैक्सिनेशन कार्य में तेजी आएगी। श्री सिंह ने नवम्बर माह तक गरीबों को मुफ्त राशन देने की घोषणा का भी स्वागत किया है। कहा कि इससे गरीबों को बहुत राहत मिलेगी। देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। बिहार के करीब 9 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, विजेंद्र सिंह, विनोद सिंह, प्रो. आशा कुमारी, टूना गुप्ता एवं सुनील सिंह आदि ने भी हर्ष जताया है।