स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी : पुरुषोत्तम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने औरंगाबाद प्रखंड के रामपुर गांव में अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इसके तहत पीपल, बरगद, आम तथा कटहल के साथ ही तुलसी के दर्जनों पौधे लगाए गये।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल-जंगल और जमीन को बचाना मनुष्य का प्रथम कर्तव्य बनता है। पर्यावरण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। एक पौधा लगाना और उसे बचाना 100 पुत्र के समान होता है। सनातन धर्म में पेड़ों की पूजा करना भी हमारा कर्तव्य और धर्म है। सभी लोग वृक्षांे को संरक्षित अवश्य करें। आज कोरोना महामारी में लोगों को ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई तो सभी ने पेड़-पौधों के महत्व को बारीकी से समझा।

जिस तरह से धड़ल्ले से वन संपदा को लोगों द्वारा काट कर विनाश किया जा रहा है, उससे आने वाला समय और तबाही भरा होगा। इसलिए हम सभी को पौधारोपण के लिए आगे आना होगा। तभी जीवन सुरक्षित रह पाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण रामदेव सिंह, कमलेश सिंह, बिंदा साव, गुलाब चंद साहू, संजय कुशवाहा, रामजी प्रसाद, छोटू कुमार, गणेश सिंह, मदन साहू, गोरख पासवान, बृजेंद्र मिश्रा, बबलू मिश्रा, ईं. अजीत कुमार, जितेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, मोहित कुमार, संतोष सिंह एवं कपिल राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।