पिकअप ने मारी ऑटो में टक्कर, युवक की मौत, आधा दर्जन घायल

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर दाउदनगर थाना क्षेत्र में केरा गांव के पास गुरुवार को देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप द्वारा ऑटो में टक्कर मार दिये जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

मृतक रौशन कुमार(20 वर्ष) ओबरा थाना क्षेत्र के धनगाईं गांव का निवासी था। वही घायलों में दाउदनगर थाना के सोनी गांव के कुछ लोगशामिल हैं। मृतक अपने मामा के घर दाउदनगर के सोनी में रहकर पढ़ाई करता था। बताया जाता है कि सभी लोग सोनी गांव से तिलक समारोह में शामिल होने अरवल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। टेम्पो में मृतक समेत सात से आठ लोग सवार थे। ऑटो जैसे ही केरा पास पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे रौशन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि ऑटो में सवार अन्य को भी चोटें आयी।

घटना के बाद रौशन को आनन-फानन मेंइलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होगई। वही अन्य घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। घटना के विरोध में शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जिनोरिया के पास एनएच-139 को जाम कर मुआवजा दिए जाने की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया।