देव चैती छठ मेला में पीएचईडी ने किया आवश्यक प्रबंध

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, औरंगाबाद द्वारा देव चैती छठ मेला-2022 में पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था की हैं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में देव परिसर में कुल चालू चापाकलो की संख्या 249 है। पेयजल आपूर्ति हेतु 30 स्टैंड पोस्ट की भी व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त 193 अस्थाई शौचालयों, 72 अस्थाई स्नानागार एवं 15 मूत्रालयों की व्यवस्था की गई है। साथ ही छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए कुल 04 चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है।