Mask नहीं लगाने वालों से हुई Penalty वसूली

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के निर्देश पर नोनिया टिल्हा के पास मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान में बिना मास्क के दर्जनों दो पहिया वाहन चालकों से जुर्माना की वसूली की गयी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बढ़ते हुए करोना को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान लगातार चालू रहेगा।