मुर्हरम के त्योहार को ले हुई शांति समिति की बैठकें

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर गोह के प्रखंड सभागार में दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह द्वारा मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीपीओ दाउदनगर राजेश कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रियव्रत रंजन, गोह के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारीएवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार नबीनगर थाना में मुहर्रम 2021 के मद्देनजर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवीनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिको की बैठक हुई। इसी तरह औरंगाबाद अनुमंडल के फेसर थाना में मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

वही औरंगाबाद नगर थाना में भी इस्लाम मतावलंबियों के त्योहार मुहर्रम को शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के उदेष्य से शांति समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक में दोनो समुदायों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओ एवं औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, रेडक्राॅस के चेयरमैन सतीष कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा औरंगाबाद के एसडीओ डाॅ. प्रदीप कुमार शासन-प्रषासन के अधिकारियों ने भाग लिया।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)